कलेक्टर को हाई कोर्ट का नोटिस, किसानों को जुर्माना देने के निर्देश, ये है मामला

highcourt

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) ने खनन से हुए गड्ढों को पुनः भरने के आदेश का पालन नहीं करने पर नर्मदापुरम कलेक्टर (MP High Court notice to Narmadapuram Collector) को निर्देश दिए हैं कि वह याचिकाकर्ताओं को 5-5 हजार रुपए का हर्जाना दें। यह जुर्माना याचिका लगाने वाले 7 किसानों को दिया जाना हैं। इस मामले में नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने माफी मांग ली है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगल पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि जिस मामले में पहले आदेश हो चुके हैं उसी मुद्दे पर न्याय पाने के लिए किसानों को दोबारा अदालत आना पड़ा है इसलिए कलेक्टर को यह जुर्माना देना ही होगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी के भाव गिरे, देखें ताजा रेट

हाई कोर्ट में दायर अवमानना याचिका की सुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उपस्थित होकर माफी मांगी जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया है और आदेश भी पारित किया। याचिकाकर्ता होशंगाबाद के पाहन बर्रि गांव के लक्ष्मीनारायण, मतला बाई, बालक दास समेत सात किसान हैं जिन्होंने पिछले साल एक याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे करीब आए थे Sania Mirza और Shoaib Malik, ये है दिलचस्प कहानी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews