
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में दिन दहाड़े बड़ी घटना सामने आई है, शहर के तिलहरी इलाके में बदमाशों ने एटीएम कैश वैन को लूट लिया है वही वैन में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना दोपहर की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े.. यूपी के शख्स को मिला 10 लाख की कीमत वाला हीरा, कहा किस्मत खुल गई
बताया जा रहा है कि जबलपुर में एटीएम कैश वैन के दो सुरक्षा कर्मियों को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाश कैश वैन से 40 लाख रुपए से भरा बॉक्स ले भागे। कैश वैन गोरा बाजार क्षेत्र के तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में पैसे जमा करने गए थे। दोपहर करीब 2:45 बजे दो बदमाश आए और फायरिंग कर दी। मौके पर गोराबाजार पुलिस सहित अधिकारी पहुंचे हैं। घायलों को निजी हॉस्पिटल भिजवाया गया है।
लेखक के बारे में
