IMA जबलपुर में पदाधिकारियों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IMA जबलपुर में पदाधिकारियों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर (Jabalpur) में IMA के पदाधिकारियों के बीच जमकर हाथापाई होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर IMA MP State के Annual State Council WCM, IMA House में प्रांत अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा देखा गया। बात इतनी बढ़ गई कि पदाधिकारियों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

यहां पर आईएमए अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने मंच से स्वागत भाषण के दौरान उज्जैन, इंदौर ग्वालियर और भोपाल के आईएमए सदस्यों के बारे में कुछ टिप्पणी की। वहां मौजूद ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को यह टिप्पणी रास नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। सदस्यों द्वारा विरोध करने के बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो उनका गुस्सा और भी भड़क गया और उन्होंने डॉ अमरेंद्र पांडे के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें मंच से नीचे उतार दिया।

Must Read- Sarkari Naukari: हाई कोर्ट में निकली 3932 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

मामला पहले हाथापाई तक पहुंचा और फिर वहां मारपीट होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां मौजूद अन्य लोगों ने सभी को अलग करने की कोशिश की और IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंच गई लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर भाटिया ने इस बात का विरोध किया जिस वजह से पुलिस को सदन के बाहर ही रहना पड़ा।

[dgv_vimeo_video id=”765551391″]

मामले को तूल पकड़ता देख डॉ अमरेंद्र पांडे ने अपने व्यवहार के लिए सभी से माफी मांगी और इसके बाद आगे का कार्यक्रम कराया गया। जानकारी के मुताबिक यह प्रांत अध्यक्ष का पदभार ग्रहण था और शहर अध्यक्ष ने अपने भाषण में कुछ अनर्गल बातें बोलकर पदाधिकारियों को गुस्सा दिला दिया। स्टेट के कार्यक्रम में लोकल पदाधिकारियों की दखलअंदाजी भी लोगों को रास नहीं आ रही थी जिस वजह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews