Jabalpur: टंकी में डूबने से हुई 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों की बड़ी लापरवाही, पुलिस की जांच जारी

Jabalpur: टंकी में डूबने से हुई 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों की बड़ी लापरवाही, पुलिस की जांच जारी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के तिलवारा अंतर्गत दो साल के बच्चे की छत पर रखी हुई सिन्टेक्स की टंकी (tank) में डूबने से मौत हो गयी। मासूम और उसका बड़ा भाई दोनों भाई घर में खेल रहे थे, बड़ा भाई किराने की दुकान में बिस्किट लेने गया था उसी वक्त छोटा भाई टंकी में गिर गया और तड़पने लगा। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल मेडिकल अस्पताल (hospital) में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों (doctors) ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें… IAS लोकेश जांगिड़ ने भेजा सामान्य प्रशासन विभाग को नोटिस का जवाब

जानकारी अनुसार सुबह लगभग 10 बजे शिशुपाल गजभिये उम्र 31 वर्ष निवासी बाजनामठ ने सूचना दी कि उसका बड़ा बेटा सुशांत उम्र 7 वर्ष तथा छोटा बेटा रेहान उम्र 2 वर्ष घर पर खेल रहे थे, बड़ा बेेटा बिस्किट लेने दुकान आ गया था। जब सुशांत लौट कर आया देखा कि रेहान सिन्टेक्स की पानी की टंकी में गिरा पड़ा था, 2 वर्षिय बेटे को पानी की टंकी से निकालकर पत्नी सोनाली के साथ उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात 2 वर्षीय बेटे रेहान की मृत्यु हो गयी। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया गया है।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने Barwani में नल-जल योजना के कार्य का किया निरक्षण, विस्तृत जांच के दिए निर्देश

घर में अक्सर जब बच्चे खेलते है तो ऐसी दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। लेकिन यदि परिजन पूरी सजगता के साथ बच्चों का पालन करें तो उन पर रोक लगाई जा सकती है। इस घटना में भी यही बात नजर आती है। यदि मौके पर घर का एक भी सदस्य मौजूद होता तो इस घटना को टाला जा सकता था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews