
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : जबलपुर जिले के गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर छापर में आज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक में माता-पिता के अलावा उनका एक बेटा भी है जो कि आज तीनों की फांसी पर लटके हुए घर के अंदर मिलें। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोरखपुर थाना पुलिस ने तीनों ही शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
जाँच में जुटी पुलिस
परिवार ने आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया पुलिस अभी इसकी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात से ही तीनों लोग घर के अंदर थे। आज जब घर से कुछ बदबू आई तो घर कुछ लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों ही फांसी पर लटके थे।

मृतक का नाम रवि बर्मन था जो कि एमआर था, मृतक की पत्नी पूनम बर्मन और बेटा आर्यन बर्मन है। रवि ने परिवार के साथ आखिर यह कदम क्यों उठाया पुलिस जांच कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
