Jabalpur News : गल्ला व्यापारी के साथ 4 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार

Jabalpur News : गल्ला व्यापारी के साथ 4 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार

Jabalpur News : जबलपुर में अपराधों पर रोक लगाने के पुलिस के दावे फेल साबित हो रहे हैं, लगातार बढ़ते अपराध पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं, एक बार फिर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है, मामला  गोरखपुर थाना  क्षेत्र का है जहाँ एक गल्ला व्यापारी से 4 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक व्यापारी की गुरंदी गल्ला मंडी में दुकान है। व्यापारी दुकान का कैश बैग में लेकर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी आदर्श नगर में दो नकाबपोश बाइक सवारों ने रोककर जमकर मारपीट की और बैग छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचा। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर, आरोपियों को सीसीटीव्ही में खंगाला तो वारदात का फुटेज सामने आ गया जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गल्ला मंडी गुरंदी में दुकान संचालक दिलीप कुमार अपनी बाइक से  दुकान का कैश लेकर घर जा रहा था। जैसे ही व्यापारी आदर्श नगर पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई,  व्यापारी कुछ समझ पाता इसके पहले ही आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाशने देर रात से ही जगह-जगह छापेमार कार्रवाई कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”790820255″]

 जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews