जबलपुर में अनजान शख्स की घिनौनी करतूत, मोहल्ले की महिलाओं के अश्लील पोस्ट बना कर किए सोशल मीडिया पर वायरल, साइबर पुलिस में मामला दर्ज, जांच शुरू

जबलपुर में अनजान शख्स की घिनौनी करतूत, मोहल्ले की महिलाओं के अश्लील पोस्ट बना कर किए सोशल मीडिया पर वायरल, साइबर पुलिस में मामला दर्ज, जांच शुरू

Jabalpur Cyber Crime News : जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र से एक बेहद ही गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ही मोहल्ले में रहने वाली महिलाओं ने और युवतियों ने एसपी ऑफिस में एक अनजान शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक इस मोहल्ले में मिलने वाली महिलाओं और युवतियों ने एसपी ऑफिस में अनजान शख्स के खिलाफ साइबर क्राइम की एफआईआर दर्ज कराई है। महिलाओं का कहना है कि वे सभी पिछले कुछ समय से बेहद तनावपूर्ण परिस्थितियों में है क्योंकि एक अज्ञात शख्स चेहरा लगाकर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहा है। महिलाओं ने बताया यह शख्स केवल महिलाओं की ही नहीं बल्कि उनके परिवार के पुरुष सदस्यों के आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। इस अज्ञात शख्स द्वारा यह काम पिछले काफी समय से किया जा रहा है जिसके चलते इन महिलाओं-पुरुषों परिवारों को बेहद ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

आज यह सभी पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के सामने अपनी परेशानी बताई और यह भी बताया कि जो अज्ञात शख्स यह घिनौना कर रहा है वह उनके मोहल्ले का ही कोई निवासी है क्योंकि वह उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रख रहा है। महिलाओं ने पुलिस से इस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे भी आत्महत्या कर लेंगी।

एडिशनल एसपी शुक्ला ने महिलाओं की शिकायत को तुरंत ही पुलिस साइबर सेल के पास भेज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews