Jabalpur News : भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ थाने पर दिया धरना, SP के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

बिजली विभाग ने भाजपा के 12 नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और गुंडागर्दी करने की शिकायत भी दर्ज कराई है इसी सिलसिले में आज फिर से एक बार भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया।
bjp mla

Jabalpur News : जबलपुर विद्युत विभाग के विजयनगर जोन ऑफिस का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, आज फिर इस कड़ी में बीजेपी के विधायक और कुछ बीजेपी नेता कोतवाली थाने का घेराव करने पहुंचे, जहां पर भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने सख्त लहजा दिखाते हुए यह कह दिया कि जब तक एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे इस मामले में किसी से बातचीत नहीं होगी। भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने एएसपी समर वर्मा को उंगली दिखाते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर बात करना है, तो उन्हें एसपी को हर हाल में यहां बुलाना होगा।

दरअसल विजयनगर जोन ऑफिस के कार्यपालन अभियंता इमरान खान पर बदसलूकी और लापरवाही, बेवहज बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट, आम लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि, बात मारपीट तक पहुंच गया था थी, विबाद के दौरान कल भाजपा नेताओं और कुछ कार्यकर्ताओं पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही ऑफिस में तोड़फोड़ के आरोप भी लगे थे जिस मामले में बिजली विभाग ने भाजपा के 12 नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और गुंडागर्दी करने की शिकायत भी दर्ज कराई है इसी सिलसिले में आज फिर से एक बार भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया।

एसपी को बुलाने पर अड़े भाजपा विधायक

कार्यपालन अभियंता इमरान खान के खिलाफ कोतवाली थाने पहुंचे भाजपा विधायकों ने खुले तौर पर चेतावनी दे दी कि जब तक वह एसपी नहीं आएंगे वह वहां से नहीं हिलने वाले नहीं, इसी बात को लेकर बीजेपी विधायक और भाजपा नेता कोतवाली थाने में ही धरने पर बैठ गए। यही यही नहीं भाजपा विधायक ने यहां तक का दल की एसपी नहीं आएंगे तो उन्हें जबलपुर से हटा दिया जायेगा ।

क्या है पूरा मामला

दरअसल बुधवार को भाजपा नेता और स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर, बेतहाशा बिजली के बिल, बेवजह बिजली कटौती और आम लोगों की परेशानी को लेकर विद्युत विभाग के विजयनगर जोन कार्यालय का घेराव किया गया था,घेराव के दौरान भाजपा नेताओं और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विद्युत कार्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ भी की गई जिसमें ऑफिस की बेंच कुर्सी तक हवा में उछाली गई, यही नहीं इस प्रदर्शन के दौरान विद्धुत विभाग के कर्मचारियों को मामूली चोट भी आई तो वहीं कुछ अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की भी देखने को मिली, इसी मामले को लेकर विद्युत विभाग ने कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने गुंडागर्दी करने और बेवजह प्रदर्शन करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”963402014″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews