Jabalpur News: कांग्रेस ने एसपी ऑफिस घेरा, दी ये चेतावनी, गर्लफ्रेंड को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता ने किया सरेंडर

Jabalpur News: कांग्रेस ने एसपी ऑफिस घेरा, दी ये चेतावनी, गर्लफ्रेंड को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता ने किया सरेंडर

Jabalpur News : अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा पर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। संजीवनी नगर पुलिस थाने में पहले आरोपी के खिलाफ धोखे से गोली चलने का अपराध दर्ज किया गया था लेकिन पीड़िता का बयान सामने आने के बाद पुलिस ने प्रियांश के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 यानि जान से मारने की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है, उधर आरोपी भाजपा नेता ने सरेंडर कर दिया है।

कांग्रेस ने आज एसपी ऑफिस का घेराव किया और संजीवनी नगर थाना प्रभारी पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप लगाया और उन्हें निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने कहा कि टी आई अलग थ्योरी बता रहे हैं कि आरोपी ने जमीन पर गोली मारी जो पीड़िता को लगी है जो हास्यास्पद हैं , पता नहीं इसके पीछे उनकी क्या मज़बूरी है,  कांग्रेस नेताओं ने आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के घर बुलडोज़र चलाने की भी मांग की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें 307 की धरा बढ़ाने की जानकारी मिली है अब यदि आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं होता है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, कांग्रेस नेता के मुताबिक पीड़ित युवती के परिजन कल जबलपुर दौरे पर आ रहे राज्य पाल से मुलाकात करेंगे, परसों  उपराष्ट्रपति से भी इस मामले की शिकायत करेंगे और मध्य प्रदेश में बेटियों के हालात बताएँगे।

इधर प्रियांश विश्वकर्मा ने पुलिस और राजनीतिक दलों के बढ़ते दबाव के बीच धनवंतरी नगर पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। है। गौरतलब है कि बिल्डर और भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने 16 जून की दोपहर अपने दफ्तर में अपनी गर्लफ्रेंड  वेदिका ठाकुर को बातों ही बातों में गोली मार दी थी। वेदिका को शाम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपी, घटना में इस्तेमाल पिस्टल और अपने दफ्तर का सीसीटीवी रिकॉर्ड लेकर फरार हो गया था।

[dgv_vimeo_video id=”837544718″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews