Jabalpur News : गड्ढे खोदकर भरना भूल गया निगम, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

Jabalpur News : गड्ढे खोदकर भरना भूल गया निगम, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) शहर में जगह-जगह गड्ढे नगर निगम ने खोदकर रखे हुए हैं। खास बात तो यह है कि सड़कों पर गड्ढे खोदने के बाद नगर निगम लापरवाही बरतते हुए इन गड्ढों को खुला छोड़ देते है। जबलपुर शहर के नेपियर टाउन में नगर निगम गड्ढा खोदने के बाद पानी निकाल कर सड़क पर बह रहा था। उसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर महिला वहां से गुजरती है जैसे ही ऑटो का चक्का गड्ढे में जाता है तो वह असंतुलित होकर पलट जाता है और महिला भी गिर जाती है, हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोग तुरंत ही महिला को सकुशल ऑटो से बाहर निकाल लेते हैं।

यह भी पढ़े…IRCTC के साथ आनंद लीजिये Sunderban Hilsa Festival का, जानिए सुंदरबन डेल्टा के बारे में

डॉ. जिज्ञासा ढींगरा ने बताया कि जबलपुर शहर में नगर निगम सड़कों पर गड्ढा खोदकर उसे भूल जाते हैं, जिसका शिकार आज वह हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम गड्ढे कर छोड़ देता है।उसमे फिर जब बारिश का पानी भर जाता है तो वही गड्डा जानलेवा साबित होता है। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने आज अपने साथ हुई घटना की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन और कलेक्टर से करने की बात भी कही है।

[dgv_vimeo_video id=”722898088″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews