
Jabalpur News : जबलपुर के बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे में उस समय हड़कंप मच गया जब सरकारी स्कूल पढ़ने वाली चार छात्राएं एक चलते पिकअप वाहन से कूद गई। वाहन से कूदने से चारों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई है जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंची छात्राओं ने बताया कि वह बरगी के बम्हनी गांव की रहने वाली हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्राएं बस स्टॉप पर खड़ी थी। जबलपुर की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन ने छात्राओं को लिफ्ट दी। तभी रास्ते में घर जाते समय पिकअप वाहन ने बम्हनी के पहले ही वाहन तेज कर दिया। उसी समय पिकअप वाहन के पीछे आ रहे एक बाइक सवार पिकअप चालक को इशारा कर रहे थे। जिसके कारण छात्राएं घबरा गई और चलते पिकअप वाहन से कूद गई। जिसके कारण छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों ने घायल छात्राओं को देखा और इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों छात्राओं को बरगी के अस्पताल में दाखिल कराया जहां से सभी छात्राओ को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जिनमें से 3 छात्राओं की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे मामले में बरगी थाना प्रभारी रितेश पांडे का कहना है कि मैं पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

