Jabalpur News : जिला कोर्ट के वकील काम बंद हड़ताल पर, ये है इसकी वजह

Jabalpur News : जिला कोर्ट के वकील काम बंद हड़ताल पर, ये है इसकी वजह

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर कोर्ट में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से नाराज़ जिला कोर्ट (Jabalpur District Court) के सभी वकीलों ने अचानक ही एक दिन की काम बंद हड़ताल कर दी, जिसके चलते अदालतों में कामकाज नहीं हो पाया। हड़ताल का असर सुनवाई पर पड़ा, वकीलों की अचानक हड़ताल के कारण पक्षकार भी परेशान होते दिखाई दिए।

दरअसल जिला कोर्ट में बीते 3 माह से खराब पड़ी लिफ्ट का सुधार कार्य कराने, पोस्ट ऑफिस और बैंक शाखा खोले जाने जैसी मांगों को लेकर लंबे समय से अदालत प्रशासन से मांग करते आ रहे थे, लेकिन मांगे पूरी ना होने की वजह से सभी वकील नाराज हो गए और काम बंद हड़ताल पर चले गए। इस वजह से अदालतों में सिर्फ न्यायायिक अधिकारी और कर्मचारी ही मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – MP Nikay Chunav 2022 : देवास में चला पैलेस का जादू, 45884 मतों से जीतीं बीजेपी की गीता अग्रवाल

वकीलों के अदालत में उपस्थित ना होने की वजह से लिस्ट हुए मामलों की आज होने वाली सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ी। पक्षकारों को भी आज खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि जिला अदालत में फैली अव्यवस्थाओं को यदि जल्द दूर कर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो कार्यकारिणी के सदस्य अगले आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।

ये भी पढ़ें – RBI ने दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, यहां देखें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews