Jabalpur News : चौथे दिन भी वकीलों की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

Jabalpur News : जबलपुर में चल रही वकीलों की हड़ताल को लेकर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा सभी वकीलों को काम पर वापस लौटने का आदेश देने के साथ आदेश की नाफरमानी करने वाले वकीलों पर अवमानना की कार्रवाई करने की बात को लेकर अब अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच रस्साकशी तेज हो गई है।

बैठकों का दौर जारी

चीफ जस्टिस के दिए गए आदेश के बाद मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भी बैठकों का दौर चल रहा है वही हाई कोर्ट के न्यायाधीश बिना अधिवक्ताओं के ही मामले की सुनवाई कर रहे हैं। जिसको लेकर जिला बार एसोसिएशन के सचिव राजेश तिवारी का कहना है कि अभी न्यायालय और वकीलों के बीच का गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है, सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की है।

वही अब सारा दारोमदार सोमवार की शाम को आयोजित होने जा रही राज्य अधिवक्ता परिषद की बैठक पर टिका हुआ है। राज्य अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा जो तय होगा वह निर्णय सर्वमान्य होगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews