Jabalpur News : कपड़े-पर्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन दो दुकानों में रखा करोड़ों रुपए का माल पूरी तरह से जल गया है। फिलहाल 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
jabalpur fire

Jabalpur News : जबलपुर के सुपर मार्केट के पास स्थित रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे अचानक ही भीषण आग लग गई आग ने तीन दुकानों को चपेट में लिया है जिसके चलते दो दुकानों में रखा करोड रुपए का माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 से अधिक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करते हुए आज पर काबू पाया। आग लगने से बैग की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है इसके अलावा उसके बगल में कपड़े की दुकान भी थी उसमें भी भीषण आग लगी है। जिनको दुकानों में आग लगने से पूरी तरह से उसमें रखा माल जल गया है उसमें एक कपड़े की है जबकि दूसरी दुकान बैग की। फायर ब्रिगेड की 15 से 20 गाड़ियों ने करीब 30 ट्रिप मारे जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

कोतवाली सीएसपी रितेश शिव का कहना है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन दो दुकानों में रखा करोड़ों रुपए का माल पूरी तरह से जल गया है। फिलहाल 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews