Jabalpur News : आंखों में मिर्ची झोंककर 50 लाख रुपये की हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने दो दिन पहले 50 लाख रुपए की हुई लूट का खुलासा कर दिया है। 6 मार्च को चरगंवा थाने से चंद कदमों की दूरी पर बरगी बांध बनाने वाली एक कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर 50 लाख रुपए की लूट हुई थी। कंपनी के कर्मचारी अभिषेक आनंद अपने ड्राइवर दिलीप राय के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को पहले दिन से ही ड्राइवर दिलीप राय पर शक था, लिहाजा पुलिस ने जबलपुर से लेकर नरसिंहपुर में लगे तमाम कैमरे खंगाल डाले। कैमरे में बाइक में सवार दो युवक दिखे जो की मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बाइक बिना नंबर की प्लेट की थी, लिहाजा ऐसे में आरोपियों तक पुलिस का पहुंचना नामुमकिन जैसा था।

क्या है पूरा मामला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने अपनी एक टीम बनाई और से जुट गई लूटेरों की तलाश में। 3 दिन तक लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जबलपुर नरसिंहपुर की सड़के छानी और आखिरकार आज 50 लाख रुपए की लूट का खुलासा किया। पुलिस बांध कंपनी में कार्यरत ड्राइवर को गिरफ्तार किया जो की 6 मार्च को अभिषेक आनंद के साथ जबलपुर से नरसिंहपुर 50 लाख रुपए ले जा रहे थे। 50 लाख रुपए लूट का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने बताया कि ड्राइवर दिलीप राय ने ही एक माह पहले लूट का प्लान बनाया था। दिलीप राय ने इस लूट में अपने छोटे भाई रितेश राय और साथी संजय अग्रवाल को शामिल किया था।

प्लान के मुताबिक दिलीप राय कंपनी के कर्मचारी अभिषेक आनंद के साथ 6 मार्च की शाम को जबलपुर से 50 लाख रुपए लेकर निकला। जैसे ही उनकी गाड़ी चरगवां थाने के आगे पहुंची तो तभी बाइक में सवार होकर दो लोग आए और ड्राइवर की आंखों में मिर्ची डालकर 50 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद आरोपी दिलीप राय अभिषेक आनंद के साथ थाने पहुंचा और इस तरह से अपनी शिकायत दर्ज करवाई की जिससे पुलिस को शक ना हो। फिलहाल पुलिस ने दिलीप राय और संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रितेश राय अभी भी फरार है। कांग्रेस ने लूट के 50 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews