
Jabalpur News : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाना पहला लक्ष्य ना की मुख्यमंत्री का चेहरा। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी ने मुझे नरसिंहपुर प्रत्याशी बनाया है, इसके लिए में संगठन का आभार व्यक्त करता हूं।
कांग्रेस ने कसा तंज
भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से तंज कसते हुए लिखा कि रावण ने कुंभकरण, मेघनाथ, अहिरावण सहित राक्षसों की टीम को चुनाव में उतार दिया है। इस पर प्रहलाद सिंह पटेल का बयान आया उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मुझे बताएं कि मैं राक्षसों की किस श्रेणी में आता हूं। प्रहलाद सिंह पटेल ने यह भी कहा कि अभी तीन सूची आई है लेकिन जो चौथी सूची होगी वह और चौंकाने वाली होगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि उनके छोटे भाई जालम सिंह पटेल का टिकट काट दिया है। इस पर प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मैं अपने छोटे भाई को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे लिए अपनी सीट छोड़ दी।
प्रहलाद सिंह पटेल का कहना है कि कांग्रेस अभी बौखला गई है और वह भाजपा की रणनीति समझ नहीं पा रही है। अभी तक की जो तीन सूची जारी की गई है, वह तो ठीक है लेकिन अब आने वाली सूची और चौंकाने वाली होगी जिसकी कांग्रेस कल्पना भी नहीं कर सकती।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”868328212″]
