Jabalpur News : डीजल चोरी के शक में दी तालिबानी सजा, ट्रांसपोर्टर ने ड्राइवर को पाइप से जमकर पीटा, वीडियो वायरल

ड्राइवर ने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
dhar news

Jabalpur News : जबलपुर में डीजल चोरी के शक में एक ट्रक ड्राइवर को ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों ने जमकर पीटा। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने तालिबानी सजा देते हुए उसका वीडियो भी वायरल किया। बुधवार को ड्राइवर ने थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना 6 मई की बताई जा रही है। जितेंद्र राजपूत 1 साल से ट्रांसपोर्टर वसीम खान का ट्रक चला रहा था। वसीम को शक था कि वह डीजल चुराकर यहां – वहां बेचता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को वसीम ने जितेंद्र को पैसे देने के बहाने बुलाकर मारपीट की। ट्रांसपोर्टर वसीम खान के कर्मचारियों ने ड्राइवर जितेंद्र सिंह को प्लास्टिक पाइप से जमकर पीटा और फिर पिटाई का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ट्रांसपोर्टर वसीम, आसिफ खान और अकरम खान को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews