जबलपुर- सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार, मोबाइल फोन और नगदी जब्त

IPL

जबलपुर, संदीप कुमार। लार्डगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने राइट टाउन में दबिश देते हुए एक युवक को क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। युवक के पास तीन मोबाइल फोन और एक टीवी के साथ 7 हजार रूपए नगद जब्त किए हैं। खास बात ये है कि पकड़ा गया युवक 4 बार पहले भी क्रिकेट सट्टा खिलाने पर जेल जा चुका है, बावजूद इसके उसने सट्टा खिलाना बंद नहीं किया। जेल से छूटते ही युवक ने फिर से क्रिकेट सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को निरस्त करना पड़ा गांवों का दौरा, ये है कारण

लार्डगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-श्रीलंका के वनडे और पाकिस्तान- इग्लैंड के बीच टी-20 मैच हो रहा था। सूचना मिली कि राइट टाउन निवासी राहुल श्रीवास्तव अपने घर में क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। मौके पर दबिश दी गई तो राहुल श्रीवास्तव मोबाइल से क्रिकेट सट्टा की पट्टी ले रहा था। आरोपी के घर से 3 मोबाइल, एक टीवी 7 हजार रूपए नगद और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि सटोरिये राहुल श्रीवास्तव के पास से एक रजिस्टर भी बरामद किया गया है जिसमें लाखों रूपए का हिसाब-किताब लिखा हुआ है। रजिस्टर में किन-किन लोगों के द्वारा सट्टा खेला जा रहा है और इसके तार कहां से जुड़े है इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। साथ ही पकड़े गए आरोपी राहुल श्रीवास्तव से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews