Jabalpur News- ढाबे में चल रहा था चोरी से डीजल-पेट्रोल बेचने का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

Jabalpur News- ढाबे में चल रहा था चोरी से डीजल-पेट्रोल बेचने का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) जिले में क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट पुलिस ने ढाबो में चोरी (Theft) से डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ढाबे के पिछले हिस्से में डिपो से आने वाले डीजल और पेट्रोल को टैंकरों से निकालकर फिर उसे बेचने का काम करता था।गिरोह का सरगना ढाबा संचालक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. Jabalpur News- जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज की स्मैक तस्कर की याचिका, फैसला बरकरार

दरअसल, क्राइम ब्रांच (Jabalpur Crime Branch) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर-भोपाल हाईवे (Jabalpur-Bhopal Highway) में डीजल और पेट्रोल की टेंकरो के माध्यम से चोरी किया करते थे। पुलिस (Jabalpur Police) ने मौके से 21000 लीटर डीजल और पेट्रोल के अलावा पेट्रोल निकालने के उपयोग में आने वाले उपकरण जप्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही टैंकर मालिक और ढाबा संचालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ढाबे से चल रहा था चोरी का खेल

क्राईम ब्रांच की जाँच में पाया गया कि भेडाघाट अंतर्गत किशोरी साहू, न्यू रिसोर्ट ढाबा के बाजू में टैंकर से डीजल एवं पैट्रोल चोरी कर निकलवा रहा है,जिसके बाद जब क्राईम ब्रांच और भेडाघाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देते हुये बाल सिंह लोधी (35) निवासी उड़ना करहैया पाटन, भरत अहिरवार (28) एवं वीरेन्द्र अहिरवार (30) निवासी ग्राम खैरी तथा टैंकर चालक वकील खान (40) निवासी ठक्कर ग्राम हनुमानताल एवं क्लीनर रिंकू पटेल (30) निवासी खमरिया को टैंकर से डीजल निकालते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया।

मौके से टैंकर किया जप्त, दो फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने टैंकर मे लगभग 5 हजार लीटर डीजल तथा 14 हजार लीटर पैट्रोल जब्त किया। वही टैंकर से चोरी कर निकाला हुआ 19 जैरीकेन 3 ड्रम में 1230 लीटर पैट्रोल और 315 लीटर डीजल भी बरामद किया। डीजल निकालने हेतु उपयोग मे लायी जाने वाली प्लास्टिक की पाईप, चाडी , एव नाप आदि भी मिले, पूछताछ पर उपरोक्त पकड़े गये आरोपियों ने किशोरी साहू निवासी खैरी के द्वारा टैंकर से डीजल एवं पैट्रोल चोरी करना बताया। मौके से टैंकर क्रमांक एमपी 16 एच 0901 एवं चुराया हुआ डीजल पैट्रोल जैरीकेन में भरा हुआ है तथा अन्य उपकरण जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओ के तहत थाना भेडाघाट मे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके से फरार किशोरी साहू एवं टैंकर मालिक बिहारीलाल यादव निवासी करोंदा थाना अधारताल की सरगर्मी से तलाश जारी है।

कार्यवाही में ये रहे मौजूद

छापामार कार्यवाही में थाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खान , क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक सुग्रीव तिवारी, ज्ञानेन्द्र पाठक, अजय यादव, जितेन्द्र दुबे एवं थाना भेडाघाट के उप निरीक्षक राजेश धुर्वे आरक्षक दिनेश डेहरिया, रूपेश, रजनीश मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews