जबलपुर: स्टेट बैंक में चोरी करने के लिए घुसे चोरों ने तोड़ी दीवार, पुलिस को देख हुए फरार

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर में हो रही चोरी को रोकने में नाकाम जबलपुर पुलिस (jabalpur police) अब गांव मे भी बढ़ती चोरी (theft) को लेकर गहमा गहमी की स्थिति में आ गई है,चोरी की घटनाओ में इजाफा होना पुलिस के लिए अब एक चुनौती बन गयी है। जबलपुर के बरगी में सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब चोरों ने बरगी स्टेट बैंक (state bank) में चोरी करने के इरादे से देर रात बाथरुम की दीवार तोड़ दी, लेकिन मजबूत गेट नहीं तोड़ सके और चोरों की आहट पाकर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश (thieves) भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें… ब्लैक फंगस मरीजों के लिए राहत की खबर, IIT Hyderabad ने बनाई कम कीमत की ओरल वैक्सीन

जबलपुर

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात बरगी स्टेट बैंक में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। रात के करीब तीन बजे चोरों ने बैंक में धावा बोलने के उद्देश्य से बाथरुम की दीवार तोड़ दी। लेकिन मेन गेट नहीं तोड़ सके और आहट सुनकर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर चोर सिर में पैर रखकर भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें… MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन 11 संभागों में अलर्ट

बरगी सीएसपी रवि चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी थे जो फरार है,जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews