पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की राह पर चले ये विधायक,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की राह पर चले ये विधायक,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जबलपुर,संदीप कुमार। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की राह पर अब जबलपुर से विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी चल पड़े है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेज में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने क्या व्यवस्था कर रखी है कितनी देर में कॉल सेंटर पर फोन उठता है, ये तमाम जानकारियां आज पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने ली। इस दौरान उनके साथ मेडिकल कालेज के डीन डॉ प्रदीप कसार भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने बिना नाम बताए कोविड काल सेंटर पर किया कॉल

मेडिकल कालेज में पत्रकारों के सामने पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने कोविड सेंटर में कॉल किया तो एक महिला ने फोन उठाया, महिला से कोरोना बेड के विषय में जानकारी ली गई। पूर्व मंत्री ने बताया कि एक कोविड मरीज है जो कि गोरखपुर में रहता है, उसका सेम्पल भेजा गया है, क्या मेडिकल कालेज में बेड की व्यबस्था हो सकती है, तब कॉल सेंटर पे बैठी महिला ने बताया कि अभी मेडिकल कालेज में 95 बेड खाली है, जबकि icu में 4 और 8 वेंटिलेटर है। वही जिला अस्पताल के विषय में कॉल सेंटर द्वारा बताया गया कि वहां पर 19 बेड ऑक्सीजन वाले खाली है।

कोविड संबंधित जानकारी पर इस नम्बर पर कर सकते है कॉल

कॉल सेंटर में बैठी महिला ने पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को बताया कि पूर्ण संबंधित अगर किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो उसके लिए एक नंबर भी उपलब्ध है। यह नंबर है 9826111044…।कोरोना को लेकर अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है है तो व्यक्ति इस नम्बर पर कॉल कर सकता है।

संतुष्ट दिखे व्यवस्था पर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 2 दिन पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जबलपुर आए थे। जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोरोना संबंधित तमाम व्यवस्थाओं करने के सख्त निर्देश दिए थे। आज उन्हीं निर्देशों को एक बार पुनः देखने के लिए पूर्व मंत्री अजय विश्नोई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और विस्तृत जानकारी ली। बहरहाल जानकारी लेने के बाद पूर्व मंत्री अजय विश्नोई पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews