सास ने बहू और उसकी बहन पर किया चाकू से हमला, पुलिस में पहुंचा मामला

सास ने बहू और उसकी बहन पर किया चाकू से हमला, पुलिस में पहुंचा मामला

जबलपुर, संदीप कुमार। संस्कारधानी जबलपुर में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं, जहाँ माँ समान सास ने अपनी बहू और उसकी बहन के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि चाकू मारकर घायल भी कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पीड़ित महिला ने हनुमानताल थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है।

Video : प्रेमिका ने प्रेमी को सरेआम चप्पलों से पीटा, कहा- ‘जिंदगी तबाह कर दी’

मामूली बात पर हुआ था सास बहू का विवाद 
पीड़ित महिला ने हनुमान ताल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सास शुरू से ही उसके साथ मारपीट करती थी। इतना ही नहीं, कई बार तो ससुर ने भी उसके ऊपर हाथ उठाया। शुक्रवार को जब वह अपनी बहन के साथ घर पर बैठी हुई थी तब उसकी सास चाकू लेकर आई और मारपीट शुरू कर दी। बहन ने बचाने की कोशिश की तो उसपर भी सास में हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास ने मारपीट के बाद चाकू मारकर उसे और उसकी उसकी बहन को घायल कर दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
हनुमानताल थाने पहुँच कर साबरीन बानो ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बड़ी बहन हिना बानो के साथ ससुराल आई थी, तभी पुराने घरेलू विवाद को लेकर हिना बानो के ससुर राजू उर्फ शरीफ उसकी बहन के साथ गाली गलौज करने लगे। बहन ने मना किया तो सास गुल्लो ने उसकी बहन के बाल पकड़कर खींचे और फिर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews