MP Cabinet Decisions: जबलपुर में हुई कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने लिए महत्वपूर्ण फैसले, कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

mohan cabinet

MP Cabinet Decisions : मोहन यादव सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक आज जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्य प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता कर बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी। आइए जानें सरकार के उन महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में

“रानी अवंतीबाई और दुर्गावती सम्मान देगी राज्य सरकार”

मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने मध्य प्रदेश की आदर्श वीरांगनाओं के प्रति आदरांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम से सम्मान देने का निर्णय लिया है। कैलाश ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार रानी अवंती बाई और रानी दुर्गावती सम्मान इस साल से देना शुरू करेगी। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाएगा जो विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा निरंतर करती रहती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों रानियां की जीवन गाथा पर आधारित फिल्में भी सरकार बनाएगी। प्रदेश के विद्यालयों और महाविद्यालय में दोनों रानियां पर आधारित फैलोशिप प्रोग्राम व पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

4000 रुपए प्रति बोरा मानक होगा तेंदूपत्ते का भुगतान

आगे जानकारी देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश की सरकार अपने संकल्प पत्र और मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। समाज के अति पिछड़े वर्ग आदिवासी वर्ग के लिए सरकार ने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए तेंदूपत्ता संग्रह को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा भुगतान करने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि ₹3000 प्रति मानक बोरा थी।

रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना शुरू होगी

इसके अलावा रानी दुर्गावती श्री अन्य प्रोत्साहन राशि की शुरुआत करने की भी जानकारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में दी। कैलाश ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मोटा अन्न उगाने वाले लोगों को 10 रुपए से प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

इसके अलावा कैबिनेट में सरकार ने सिंचाई के रखाव को 45 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर करने की भी बात कही है। इसके अलावा केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए की लागत से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का भी निर्णय लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”899507269″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews