
High Court
MP Love Jihad : इंदौर की एक हिंदू लड़की और जबलपुर के मुस्लिम लड़के की शादी की खबर को लेकर सिहोरा कस्बे में आज माहौल गर्म गया है, और इस शादी के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने सिहोरा में बंद का ऐलान कर दिया था। जिस पर लोगों ने अपना मौन समर्थन दिया है और आज दिन भर सिहोरा बंद रहेगा। इसी से जुड़े हुए दूसरे घटनाक्रम में लड़की ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें उसने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया के जरिए दबाव बनाने की बात पर अपना विरोध जाहिर किया है।
लड़की का कहना है कि यह उसका निजी मामला है लेकिन इसमें जबरन लोग दखल दे रहे हैं और यदि उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार वे संगठन होंगे जो इस मामले को तूल दे रहे हैं। आज लड़का और लड़की मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी पहुंचे, जहां अर्जेंट सुनवाई हुई। दोनों ने हाईकोर्ट से राज्य सुरक्षा की मांग की है। मामले पर हाई कोर्ट जस्टिस विशाल धगट की कोर्ट में हुई सुनवाई में अदालत में मौजूद दूसरे वकीलों को कोर्ट परिसर बाहर जाने के लिए कहा गया।
हाईकोर्ट (MP High Court) ने युवती को 15 दिन के लिए महिला सुधार गृह भेजा
हाईकोर्ट ने दोनों वकीलो और पुलिस की मौजूदगी में इस सुनवाई में कहा कि इस सुनवाई की बातचीत की जानकारी बाहर किसी के पास भी न दी जाए। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने युवती को 15 दिन के लिए महिला सुधार गृह भेज दिया है। लड़के को अपने घर जाने के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं। युवती के माता पिता ने हाई कोर्ट से गुजारिश की है कि उनकी लड़की से बात करवाई जाए। बीते चार दिनों से जबलपुर में डेरा डाले हुए युवती के माता-पिता आज हाई कोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि अगर उसे शादी करनी है तो बेशक कर दे लेकिन एक बार हमसे पहले बात तो करें।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1022095645″]
