MP News: चिट फंड कंपनी सहारा के खिलाफ फिर शुरू होगा आंदोलन, काँग्रेस ने बनाई रूपरेखा

MP News: चिट फंड कंपनी सहारा के खिलाफ फिर शुरू होगा आंदोलन, काँग्रेस ने बनाई रूपरेखा

File pic.

जबलपुर, संदीप कुमार। MP News:- चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जबलपुर में अब एक बार फिर आंदोलन की तैयारी चल रही है। आगामी 7 जून को सैकड़ों निवेशक सहारा कंपनी सहित अन्य चिटफंड कंपनियों के खिलाफ ना सिर्फ उग्र आंदोलन करेंगे बल्कि संभागीय कार्यालय का घेराव भी करने की तैयारी में हैं। निवेशकों के इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने भी उनका साथ देने की मंजूरी भी दे दी है।

यह भी पढ़े… CORBEVAX को दिखाई DCGI ने हरी झंडी, अब Covid-19 बूस्टर डोज के तौर पर होगा इसका इस्तेमाल, जाने

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में रहने वाले निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी और कमाई को सहारा कंपनी में जमा करवाया था। लेकिन बाद में यह कंपनी ने अधिकतर निवेशकों के रुपए देने से मना कर दिया। जिसको लेकर कई बार स्थानीय पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की गई है पर प्रशासन भी उनके रुपए वापस करने में नाकाम नजर आया। सहारा कंपनी में निवेश करने वाले सैकड़ों लोगों के साथ आगामी 7 जून को कांग्रेस के कार्यकर्ता संभागीय स्तर पर घेराव करने की तैयारी में हैं, जिसमें कि जबलपुर सहित आसपास के जिलों में रहने वाले निवेशक भी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

यह भी पढ़े… सम्राट पृथ्वीराज के राज्य में बनते थे “श्री मुहम्मद साम” के सिक्के! जाने इतिहास से कैसे अलग है फिल्म की कहानी

कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ शर्मा के मुताबिक निवेशकों के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित जबलपुर सांसद को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी थी, लेकिन फिर भी ना ही पुलिस प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधियों ने किसी भी तरह की मदद निवेशकों की। ऐसे में अब कांग्रेस ने ठाना है कि वह संभागीय स्तर पर जाकर चिटफंड कंपनियों का विरोध करेंगे साथ ही अब लगातार आंदोलन भी होगा। आज निवेशकों के साथ मिलकर कांग्रेस ने आगामी 7 जून के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews