रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर बने “शहडोल विश्वविद्यालय के नए कुलपति”

रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर बने “शहडोल विश्वविद्यालय के नए कुलपति”

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। शहडोल के पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्याल के प्रो. राम शंकर का चयन किया गया है। सोमवार को कुलाधिपति कार्यालय से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. राम शंकर पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले पांच साल तक के लिए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। प्रोफेसर राम शंकर वर्तमान में जबलपुर की जबलपुर की रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बने शहडोल विश्वविद्यालय के नए कुलपति विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में पदस्थ हैं। प्रोफेसर राम शंकर का नाम शहडोल विश्वविद्यालय  के कुलपति के रूप में तय होने पर उन्हे बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews