जबलपुर जिला कोर्ट में राज्यसभा सांसद ने करवाया मानहानि का केस फाइल

जबलपुर जिला कोर्ट में राज्यसभा सांसद ने करवाया मानहानि का केस फाइल

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश के पंचायत चुनाव मामले में रोटेशन मामले को ओबीसी आरक्षण से जोड़कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के खिलाफ की गई बयानबाजी के मामलें में जबलपुर जिला अदालत में कंप्लेंट केस दाखिल किया गया है। मामला फाइल करने के बाद खुद राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े.. MP School : कोरोना के बढ़ते केस से अभिभावक परेशान, बढ़ी ऑनलाइन कक्षा में उपस्थिति, उपभोक्ता मंच की तैयारी

इस मामलें में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा पर भाजपा नेताओं ने व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, जिस पर से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने इस तरह के बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए तीनों नेताओं को तीन दिन की मोहलत दी थी और माफी मांगने के लिए कहा था, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ दस करोड़ की मानहानि का दावा करने का इरादा भी उनके द्वारा जताया गया था लेकिन तीनों ही नेताओं के द्वारा जब माफ़ी नही मांगी गई तो मंगलवार को राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर के द्वारा जिला अदालत में कंप्लेंट केस दाखिल किया गया है, अब इस मामले की जल्द सुनवाई होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews