मध्य प्रदेश मौसम : अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड से राहत, आज इन जिलों में पाला-कोहरा-शीतलहर के आसार, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा वेदर

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है ऐसे में 4-5 दिन ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि कुछ जिलों में शीतलहर, पाला और कोहरा छाया रह सकता है।
up Weather :

MP weather Today: मध्यप्रदेश में मंगलवार बुधवार से ठंड़ के तेवर थोड़े नरम पड़े है लेकिन फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को फिर एक दर्जन जिलों में शीतलहर, कोहरा और पाला पड़ने की संभावना जताई है। आज बुधवार को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी, लेकिन इसके जाते ही फिर पारा गिरेगा और ठंड लौटेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में शीत लहर चल सकती है। वहीं रायसेन नर्मदापुरम जिलों में पाला पड़ने के साथ शीत लहर चल सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

MP Weather Department Forecast

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले चार-पांच शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलेगी। लेकिन उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी जिससे उत्तरी हवाएं चलेंगी और प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।

भोपाल समेत 7 जिलों में पारा 6 डिग्री से नीचे, 10 शहरों में शीतलहर

  • भोपाल, पचमढ़ी, राजगढ़, खजुराहो, मंडला, नौगांव, उमरिया में तापमान पांच डिग्री से कम
  • भोपाल, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी में शीतलहर चली। शहडोल और सिवनी में तीव्र शीतलहर ।
  • प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस।
  • मंडला-उमरिया में 3-3, नौगांव में 3.8, भोपाल में 4, राजगढ़ में 4.4, खजुराहो में 4.4, जबलपुर ग्वालियर में 5-5, उज्जैन में 8, इंदौर में 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ।
  • इंदौर में अधिकतम तापमान बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  • ग्वालियर  में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) और रायसेन जिले में पाला पड़ा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews