ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में पिता और बेटी की मौत, मां और दूसरी बेटी गंभीर

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में पिता और बेटी की मौत, मां और दूसरी बेटी गंभीर

जबलपुर, संदीप कुमार| मझौली थाना के सुहार नदी के पुल के पास आज शाम मोटरसाइकिल से ससुराल यज्ञ में शामिल होने जा रहे एक दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी| टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में सवार युवक और उसकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि युवक की पत्नी और उसकी दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है|

यज्ञ में शामिल होने बाइक से जा रहे थे
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक राजकुमार पटेल बाइक में सवार होकर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुराल मझौली जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक चौहान नदी के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी| इस घटना में राजकुमार और उसकी बेटी अनामिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दूसरी बेटी की हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया|

ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार हो रही है बृद्धि पुलिस नाकाम हो रही है साबित
मझौली थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला के मुताबिक ग्राम बंधा हरदुआ निवासी राजकुमार पटेल (38) पत्नी रिंकू पटेल (28) बड़ी बेटी दीपांशी पटेल (10) और छोटी बेटी अनामिका (5) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनसी 6398 से कटंगी स्थित अपने ससुराल यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे, जैसे ही वह मझौली रोड पर सुहार नदी के पुल के पास पहुँचे तो उसी समय गेहूं से लदे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 9732 के चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.|

घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर पकड़ा गया ट्रक-चालक फरार.
घटना के बाद ट्रक का चालक पुल से वाहन को सिहोरा की तरफ मोड़ते हुए भागने लगा, करीब 3 किलोमीटर दूर रिवझा गांव के पास चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया,सिहोरा पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन ट्रक के चालक का कहीं भी पता नहीं लगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews