Jabalpur News: युवा मोर्चा के कार्यालय सह मंत्री पर चाकू से किया गया हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jabalpur News: युवा मोर्चा के कार्यालय सह मंत्री पर चाकू से किया गया हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे पूरी जिले की शांति व्यवस्था भंग हो चुकी है। यहां क्राइम अपने चरम पर है। दरअसल, बुधवार की रात संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कुछ युवकों ने युवा मोर्चा के कार्यालय सह मंत्री पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आनन- फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस की कार्रवाई से नाखुश

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तरह से नाखुश दिखे और उन्होंने देर रात थाने का घेराव किया। साथ ही, धाराएं बढ़ाने को लेकर दबाव डालना शुरू कर दिया। जिसके कारण थाना परिसर में गहमागहमी बन गई। मामले को लेकर युवा मोर्चा के नेताओं, अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपना चाहा। जिसको लेने से थाना प्रभारी ने मना कर दिया। जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जिस तरह से अंकित के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। उससे यह निश्चित है कि आरोपियों के इरादे हत्या करने को लेकर थे। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, थाना प्रभारी शोभना मिश्रा ने बताया कि अंकित प्रताप सिंह के साथ कुछ लोगों का विवाद होना शुरू हो गया। मेडिकल से शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने उस पर चाकूओं से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे अंकित बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल अंकित संजीवनी नगर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

[dgv_vimeo_video id=”792916789″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews