
Shankaracharya Narendranand Saraswati : कटनी के विजयराघवगढ़ ग्राम बंजारी में शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती श्री हरिहर तीर्थ के भूमिपूजन और कथा के लिए पहुंचे। यहां उन्होने हिंदुओं से जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर हिंदू को पांच संतान पैदा करनी चाहिए। इसी के साथ उन्होने कहा कि धर्मांतरण करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।
शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ‘धर्मांतरण कराने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा कर उनकी संपत्ति जब्त कर लेनी चाहिए। देश में वक्फ बोर्ड की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन हिंदुओं के लिए थोड़ी चिंता की बात है। हम 15 प्रदेशों में अल्पसंख्यक हो गए हैं..इसलिए अपनी जनसंख्या बढ़ाओ। ऐसी विषम परिस्थितियों में अगर हम दो हमारे दो का नारा पहले होता तो तो भरत शत्रुघ्न नहीं होते और कृष्ण इस धरा पर नहीं होते। इसलिए पांच संतान पैसा करों और अपनी कमाई का दशांश धर्म में खर्च करो।’ बता दें कि वो इससे पहले भी बोल चुके हैं कि भारत को बचाने के लिए सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन की जरुरत है। अब एक बार फिर उन्होने हिंदुओं से कहा है कि वो पांच संतानें पैदा करे और सनातन धर्म को बचाने के लिए हिंदू जनसंख्या का बढ़ना जरुरी है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836484484″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

