Khandwa News : ट्रेडिंग कंपनी के तौल कांटे में गड़बड़ी, किसानों का फूट पड़ा आक्रोश

khandwa news

Khandwa News : जूनी इंदौर लाइन पर बस स्टैंड के पास स्थित गर्व ट्रेडिंग कंपनी तौल कांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने हंगामा करते हुए सड़क पर चक्का जाम भी कर दिया। इस चक्का जाम करने की वजह से आने जाने वाली यात्री बसों के पहिए भी थम गए। दरअसल बुधवार दोपहर को जब किसानों द्वारा गर्व ट्रेडिंग कंपनी के तौल कांटे की जांच कराने की मांग की गई तो कंपनी वाले किसानों से अड़े रहे।

किसानों का कहना है कि तौल काटे में 15 से 20 क्विंटल का अंतर आ रहा है इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए। काफी देर तक हुई बहस के बाद किसानों ने चक्का जाम कर दिया। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया और बसों के साथ अन्य गाड़ियों के पहिये भी थम गए। साथ ही बस चालकों और किसानों के बीच बहस भी हो गई। इसकी सुचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पदम् नगर की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया उसके बाद चक्का जाम दूर करवा।

ऐसे में जब चक्कर जाम किस्मों द्वारा किया गया और इसकी सुचना मंडी के सचिव को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नापतोल विभाग की टीम को भी बुलाया इसके बाद वापस से तोल कांटे का परीक्षण किया गया। किसानों का कहना है कि तौल कांटे की गड़बड़ी की वजह से हमारा नुकसान हो रहा है। हमें 15 से 20 क्विंटल का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews