ओवैसी का तंज, बेरोजगारी महंगाई और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के लिए अकबर, औरंगजेब जिम्मेदार

ओवैसी का तंज, बेरोजगारी महंगाई और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के लिए अकबर, औरंगजेब जिम्मेदार

खंडवा,सुशील विधाणी। सांसद असदुद्दीन ओवैसी (MP Asaduddin Owaisi) ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि देश में चल रही समस्याओं के लिए मुगल जिम्मेदार हैं। ओवैसी इन दिनो मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सभाये कर रहे हैं।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 44 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 15 जुलाई से पहले करें आवेदन

खंडवा में सभा करते हुए AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने प्रदेश के हर घर में जल पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री भी देश में नल जल योजना के माध्यम से हर घर में पानी पहुंचाने का दावा करते हैं। लेकिन खंडवा में न नल है ना जल है।

यह भी पढ़े…इंदौर वार्ड क्रमांक 63 के भाजपा प्रत्याशी मृदुल अग्रवाल के लिए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया जनसंपर्क, उमड़ा जनसैलाब

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि खंडवा में ना पानी है ना सड़के हैं और ना ही स्ट्रीट लाइटें। उसके बाद भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं से पूछोगे कि वे मोदी को वोट क्यों देंगे तो वह कहेगा कि ओवैसी को रोकना है। उन्होंने कहा कि खंडवा, खरगोन और सेंधवा में कुछ दिन पहले मकान तोड़ दिए गए और कहा गया कि यह अवैध बने हुए हैं।

यह भी पढ़े…बीजेपी की राज्यसभा सांसद का हुआ अपमान! भड़की कांग्रेस अध्यक्ष

ओवैसी ने कहा कि इस तरह तो मध्यप्रदेश में 80 फ़ीसदी मकान अवैध है ,किस-किस को तोड़ोगे। ओबीसी ने कहा कि आज अगर बच्चों के पास में नौकरी नहीं है तो इसका जिम्मेदार अकबर बादशाह है। देश में बेरोजगारी है, महंगाई है और पेट्रोल की कीमत 120 रू लीटर हो गई है तो यकीनन इसके लिए औरंगजेब जिम्मेदार है। अगर शाहजहां ताजमहल नहीं बनाता तो आज पेट्रोल 40 रू का होता। उन्होंने कमलनाथ पर भी तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ने अपने बेटे को तो लोकसभा चुनाव जीता लिया लेकिन पूरी पार्टी को हरा दिया यानी वे भी मोदी से मिले हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”726504083″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews