BJP Jan Ashirwad Yatra : नितिन गडकरी ने कहा ‘मध्य प्रदेश में अब तक जो विकास हुआ वो सिर्फ ट्रेलर, फिल्म अभी बाकी है’

BJP Jan Ashirwad Yatra : नितिन गडकरी ने कहा ‘मध्य प्रदेश में अब तक जो विकास हुआ वो सिर्फ ट्रेलर, फिल्म अभी बाकी है’

BJP Jan Ashirwad Yatra : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में अब तक जो विकास हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर था..सही फिल्म शुरु होना अभी बाकी है। इसी के साथ खंडवा को सौगात देते हुए उन्होने कहा कि बीजेपी सांसद ने जिस रिंग रोड की मांग की थी, उसका काम अक्टूबर में शुरु हो जाएगा।

‘मध्य प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला पहला राज्य बनेगा’

नितिन गडकरी ने कहा कि विकास की जो क्रांति हो रही है पीएम मोदी के नेतृत्व में हर जगह 24 घंटे बिजली मिल रही है, अच्छी रोड बन रही है, पीने और इंडस्ट्री के लिए पानी है, खेत के लिए पानी है, ट्रांसमिशन और टेलीकम्युनिकेशन की भी सुविधा है। मध्य प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है, बीमारू राज्य से ये देश का विकसित ग्रोथ इंजन और विकास का पावर स्टेशन बना है। इसी के साथ उन्होने कहा कि खंडवा में जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे गडकरी ने कहा कि ये यात्रा मध्य प्रदेश का भविष्य बदलने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए आपका आशीर्वाद लेने आई है।

उन्होने कहा कि 2003 से पहले मध्य प्रदेश की सड़कों की हालत बेहद खराब थी लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद शानदार रोड नेटवर्क पूरे मध्य प्रदेश में है, और इसका श्रेय जनता को जाता है। मध्य प्रदेश की तस्वीर रोड नेटवर्क में बदल चुकी है और इसका सही अर्थ में श्रेय जनता को है। अगर आप हमें नहीं चुनते तो ये मौका नहीं मिलता। आपने हमें चुना इसलिए हम ये विकास कार्य कर पाए हैं। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश को समृद्ध और स्वर्णिम बनाने के लिए इस बार भी आपका आशीर्वाद भाजपा को चाहिए। इसी के साथ बड़ी संभावना जताते हुए उन्होने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला देश का पहला राज्य होगा, ये विश्वास है।

‘देश का किसान अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी बना’

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी बन रहा है। हमने पहली बार किसानों द्वारा तैयार किए बायो इथेनॉल का उपयोग वाहनों में किया है। गांव समृद्ध और संपन्न होना चाहिए, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनना चाहिए। उन्होने कहा कि मुझे गर्व है कि मोदी जी के मार्गदर्शन में शिवराज जी ने प्रदेश में 44 लाख पीएम आवास देकर गरीबों का जीवन बदला है। मोदी जी के नेतृत्व में 24 घंटे बिजली, अच्छी सड़क, पेयजल की सुविधाएं देशवासियों को मिल रही हैं। एक समय मध्य प्रदेश की चर्चा बीमारू राज्य के रूप में होती थी आज वो विकासशील है।

केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर सीएम शिवराज की प्रशंसा करते हए कहा कि हर हाथ को काम हर खेत को पानी के उद्देश्य के साथ उन्होने कृषि को बढ़ाया। गाँव, गरीब और किसान का कल्याण करना ही भाजपा सरकार का संकल्प है। मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दूँगा कि मध्य प्रदेश को लगातार सात बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अव्वल है। उन्होने कहा कि वे जनता का आशीर्वाद मांगने आए हैं और विश्वास है कि विकास की रोड पर सरपट दौड़ने के लिए जनता बीजेपी का साथ जरुर देगा।

[dgv_vimeo_video id=”861580642″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews