खंडवा : वनमंत्री के नाम से अभद्रता करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

खंडवा : वनमंत्री के नाम से अभद्रता करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

खंडवा, सुशील विधाणी। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह का नाम लेकर प्रधान आरक्षक प्रदीप तोमर द्वारा अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो ग्राम गुलाई माल हाट बाजार का है। इसमें वह फल व्रिकेता के साथ मारपीट करते हुए वन मंत्री के नाम से अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद से प्रधान आरक्षक को लेकर ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसे लेकर उन्होंने खालवा थाने का घेराव भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़े…जबलपुर एटीएम कैश वैन लूटने वाले आरोपियों का 11 दिन बाद मिला सुराग, तलाश जारी

प्रधान आरक्षक प्रदीप तोमर द्वारा की गई अभद्रता का यह वीडियो रविवार का है। रविवार को ग्राम गुलाइमाल में साप्ताहिक हाट लगा था। दोपहर में प्रधान आरक्षक तोमर पुलिस लिखी हुई बुलेट से बाजार से गुजर रहा था। इस मार्ग पर ठेला खड़े होने की वजह से उसे बुलेट निकालने में परेशानी हुई। उसने फल व्रिकेता को ठेला एक तरफ करने के लिए कहा। फल व्रिकेता ठेला एक तरफ कर रही रहा था कि पुलिसकर्मी बाइक से उतरा और अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए फल विक्रेता के साथ मारपीट की। इस दौरान वन मंत्री विजय शाह का नाम लेते हुए भी उसने अभद्रता की। मारपीट करने पर जब ग्रामीण उसे समझाने लगे तो उसने उनके साथ भी अभ्रदता की। करीब एक मिनिट का यह वीडियो सोमवार को सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”680064235″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews