Khandwa News : आरोपी की थाने में संदिग्ध मौत, TI-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

khandwa

खंडवा, सुशील विधानी।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone) में आदिवासी युवक की मौत के बाद अब खंडवा में पुलिस (Khandwa Police) की कस्टडी में एक आरोपी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल मच गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई और टीआई समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित (Policeman Suspended) कर दिया है और जांच के आदेश दिए है।

यह भी पढ़े… VIDEO VIRAL : दूसरे के साथ घूमने पर भड़का युवक, जमकर मारपीट, युवती ने भी जड़े थप्पड़

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोर किशन पिता जियालाल मानकर निवासी भोगावा निपानिया को मांधाता पुलिस ने सोमवार की रात्रि 2:00 बजे गिरफ्तार किया था। उसके साथ उसका भाई भी था, इसी दौरान देर रात किशन की तबीयत बिगड़ गई तो इसकी जानकारी भाई ने पुलिस दी तो  पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इसके पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक किशन मानकर खरगोन जिले के बेड़िया का रहने वाला है। खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक (Khandwa SP) विवेक सिंह मांधाता थाने पहुंच गए हैं । किशन का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट के सामने होगा, इसके लिए एक स्पेशल टीम खंडवा से आ रही है। पीएम (PM Report) के बाद ही खुलासा होगा की किशन की मौत किस कारण से हुई। इस घटना के बाद इलाके में बवाल मच गया है। वही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ओमकारेश्वर थाने के टीआई एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और मजिस्ट्रेट जांच की बात कही है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 7 दिन में 82 नए मामले, इन जिलों ने बढ़े केस, सीएम बोले-चिंता का विषय

इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि खंडवा जिले के ओमकारेश्वर थाने में आरोपी किशन मानकर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। किशन को भाई और अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में थाने लाया गया था। किशन के भाई का कहना है कि उसे सांस की बीमारी थी लेकिन मृत्यु का असल कारण PM रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा।मैंने मामले को गंभीरता से देखते हुए और निष्पक्ष जांच के लिए थाने के TI, ASI और दो आरक्षकों को तत्काल निलंबित के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले की न्यायिक जाँच के आदेश भी दिए हैं।

इस मामले में बीजेपी विधायक (BJP MLA) राम डंगोरे ने ट्वीट कर लिखा है कि मांधाता थाने में चोरी के आरोपी युवक की मृत्यु मामले में 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के पश्चात और कार्यवाही की जावेगी। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाये है। परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews