MP News: एसपी का एक्शन- 2 महिला आरक्षकों समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। खरगोन एसपी (Khargone sp) ने मेन गांव थाना क्षेत्र में पदस्थ 2 महिला आरक्षकों समेत चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में शराब पीकर गाड़ी में गानों पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के किसानों को कृषि मंत्री का बड़ा तोहफा-ऑनलाइन भेजे जाएंगे मैसेज

मंगलवार को वीडियो वायरल होने पर एसपी ने निलंबन (Suspended)  की कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अचैट कर दिया गया। पुलिस अधिक्षक कार्यालय द्वारा इस संबंध निर्देश जारी कर दिए गए। यह कार्रवाई आरक्षक उदयराज मीणा, शुभम चौहान, स्वाति बेला और आकांक्षा शर्मा पर की गई है।वीडियो को इंस्टाग्राम(Instagram) पर भी इन लोगों ने पोस्ट किया था। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े.. MP में कोरोना कंट्रोल, तीसरी लहर को लेकर सतर्कता, सामने आया सीएम का बड़ा बयान

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने  बताया कि मेन गांव थाने में पदस्थ आरक्षक शुभम चौहान और आकांक्षा वर्मा तथा मेनगांव थाने की पुलिस चौकी जैतापुर में पदस्थ आरक्षक उदय राज मीणा और स्वाति बेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो (VIRAL VIDEO) में 4 आरक्षक सरकारी वाहन का उपयोग करते हुए डांस कर रहे थे।  गाड़ी में ही गाना बज रहा था, इसे सरकारी वाहन के दुरुपयोग व ड्रेस का गलत इस्तेमाल माना गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews