
Ladli behna sena : मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहनाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाडली बहना सेना बनाई है। इसी के चलते इंदौर में लाडली बहना सेना ने पुलिस और प्रशासन की नई सरहानीय पहल के तहत गुंडे, बदमाशों, असामाजिक तत्वों और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए आज मार्च पोस्ट निकाला। ये मार्च पोस्ट इंदौर झोन-2 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया।
Ladli behna sena ने हाथों में तख्तियां लिए बुलंद की आवाज
[dgv_vimeo_video id=”852960845″]
लाडली बहना सेना में शामिल बहनों ने परदेशीपुरा थाना से मार्च पोस्ट को निकालने की शुरुआत की। इसी दौरान सभी लाड़ली महिलाओं ने हाथों में नशे के खिलाफ तख्तियां लेकर अपनी आवाज़ को बुलंद करते हुए नशे के दुष्परिणामो के बारे में आमजन को अवगत करवाया। थाना परिसर से निकाले गए मार्च को लेकर इलाके के एसीपी ने कहा कि समाजिक बुराइओं को खत्म समाज में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।
[dgv_vimeo_video id=”852961029″]
साथ ही समाज में होने वाले महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार के खिलाफ भी लोगों में जागृति पैदा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। वहीं इसको लेकर भूपेंद्र सिंह एसीपी झोन 2 ने कहा कि पुलिस और समाज मिलकर समाज में शांति व्यवस्था कायम करें। इस मार्च के माध्यम से इसकी भी एक कामयाब कोशिश बहनों के मार्चपास्ट के जरिए की गई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
