Ladli Behna Yojana 2024 : 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 13वीं किस्त के 1250 रू बैंक खातों में ट्रांसफर, CM ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। राज्य की मोहन यादव सरकार द्वारा योजना के 13वीं किस्त के 1250 रु लाभार्थी बहनों के खाते में भेज दिए गए है। इसकी जानकारी खुद सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।

सीएम मोहन यादव ने पोस्ट में लिखा है कि आज का दिन लाड़ली बहनों के लिए बहुत खास है। महिला सशक्तिकरण की पर्याय लाड़ली बहना योजना की 13वीं किश्त आज बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। मैं लाड़ली बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

क्या है लाड़ली बहना योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
  • अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। योजना के नियम के तहत हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है।इस बार भी लोकसभा चुनाव के नतीजों के जारी होने और आचार संहिता खत्म होने के साथ ही 13वीं किस्त आज 7 जून को बहनों के खाते में भेज दी गई है।

इन्हें मिलता है लाभ

इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

लाड़ली बहना योजना- ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • यहां दूसरे पेज के खुलते ही लाडली बहना का अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • आवेदन नंबर और समग्र आईडी क्रमांक के साथ दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करेंगे तो मोबाइल पर ओटीपी नंबर भेजा जाएगा।
  • ओटीपी नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगाा, इस ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद सर्च वाला विकल्प दबा दें। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाडली बहना योजना की किस्त का पेमेंट स्टेटस ओपन हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews