
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna yojana : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन कल से शुरू हो रहे हैं। यह आवेदन का दूसरा चरण है। ऐसे में 19 जून पर 5 दिन तक लाड़लियां आवेदन भर सकेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 40000 से ज्यादा लाड़लियों के आवेदन इन 5 दिनों में भरे जाएंगे। इसको लेकर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कल से सभी जनों पर लाडली बहनों के आवेदन भरे जा सकेंगे। इतना ही नहीं बैंकों और पोस्ट ऑफिस के साथ नगर निगम के अमले भी जागरूक रहेंगे। ज्यादातर महिलाओं के नए खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिले की 33 ग्राम पंचायतों, 19 जोनल कार्यालय, 9 नगर पंचायत में 10 बजे से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस दूसरे चरण में 21 साल से 23 साल की विवाहित युवतियां भी आवेदन कर सकती है। सभी को आवेदन करवाने से पहले केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद अनंतिम सूची 21 अगस्त तो दावे आपत्ति 25 अगस्त तक लिए जाएंगे।इसके बाद 31 अगस्त को अंतिम सूची जारी होगी।
ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
दरअसल, हाल ही में राज्य शासन ने योजना के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रता में संशोधन किया है। पात्रता की शर्तों में हुए नवीनतम संशोधन के अनुसार आवेदन के कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो, योजना अंतर्गत अपात्रता की कण्डिका को संशोधित कर प्रतिस्थापित किया गया है। नवीन पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लेने का सिलसिला 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। महिलाएं अपना आनलाइन आवेदनों का पंजीयन 20 अगस्त तक योजना के पोर्टल lbadmin.mp.gov.in पर करा सकेंगी।
