Ladli Behna Yojana : करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, अगस्त में मिलेगा डबल तोहफा, 1250 के अलावा खाते में आएंगे इतने रुपए, जानें नई अपडेट

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि 1 अगस्त को दी जाएगी। यह राशि“सूचना ही शक्ति है” के मंत्र को सार्थक करने वाले अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके बाद 15वीं किस्त कभी भी जारी होने की संभावना है।
ladli behna yojana

CM Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। 1 अगस्त को प्रत्येक लाड़ली बहनों के खाते में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपए अतिरिक्त भेजे जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। 15वीं किस्ते के 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।इसके अलावा लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल कराने का लाभ मिलेगा।

बहनों 250 रु अतिरिक्त, बंद नहीं होगी कोई योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे। उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

अगस्त के पहले हफ्ते में जारी होगी 15वीं किस्त

संभावना है कि रक्षाबंधन और तीज का त्यौहार को देखते हुए मोहन सरकार 15वीं किस्त भी समय से पहले जारी कर सकती है।सीएम खुद कह चुके है कि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी। वैसे आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी की जाती है लेकिन बीते कई महीनों से तय तारीख से पहले किस्त जारी की जा रही है। इससे पहले 13वीं किस्त 7 जून , 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई ,चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी और इस महीने 10 की जगह 5 जुलाई को 14 वीं किस्त जारी की गई थी।

450 रु में गैस सिलेंडर का भी मिलेगा लाभ

लाड़ली बहनों को 1250 और 250 रू की अतिरिक्त राशि के अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर रिफिल पर अनुदान राशि के भुगतान के लिये दो योजनाओं का अनुमोदन मोहन कैबिनेट द्वारा किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये योजना क्रमांक 1370 रसोई गैस सहायता योजना (उज्ज्वला) एवं योजना क्र. 1387 रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्ज्वला) की स्वीकृति दी गई है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 से इस योजनांतर्गत हितग्राहियों को राशि का भुगतान इन योजनाओं से किए जाने का प्रावधान किया गया।

मई 2023 में शुरू हुई थी यह योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
    यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
  • विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1818480410650657226

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews