Ladli Behna Yojana 2024 : 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए जरूरी खबर, अब जून में आएंगे अगली किस्त के 1250 रू, जानें अबतक की अपडेट्स

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को लाभ देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।अबतक योजना की 12 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 13वीं किस्त अगले महीने आएगी।
ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।सीएम मोहन यादव ने योजना की 12वीं किस्त के 1250 रुपए करोड़ों बहनों के खातों में भेज दिए है। अब अगली किस्त जून में जारी होगी। संभावना है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद  13वीं किस्त के पैसे 10 तारीख से पहले कभी भी जारी किए जा सकते है।

क्या जून में भी समय से पहले आएगी अगली किस्त?

दरअसल, लाड़ली बहना योजना के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। हाल ही में 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी गई । इससे पहले चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी। अब अगली किस्त 10 जून को जारी की जाएगी। संभावना है कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते 13वीं किस्त भी समय से पहले भेजी जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

बंद नहीं होगी कोई भी योजना- सीएम मोहन यादव

  • 12वीं किस्त जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है, आज लाडली बहना योजना के खातों में ₹1250 डाल दिए गए है।भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती हैं बल्कि निभाती भी है। ये भाजपा की जुबान है मोदी जी का समय है। कांग्रेस के लोग रोज दिन गिनते रहते हैं। इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे। तुम रोते रहो हम अपनी बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे।
  • इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करने सीएम ने कहा था कि आप लोग चिंता मत कीजिए। हम एक योजना बंद नहीं करेंगे। लाडली बहना योजना के तहत आपको पैसा मिलता रहेगा।’चुनाव खत्म होने के बाद योजना में छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे।   हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो  पहले जमा हो जाएगी।विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने घोषणा की थी कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर ₹3000 कर दी जाएगी।

पिछले साल मई में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews