Ladli Behna Yojana : रक्षाबंधन से पहले करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा गिफ्ट, अगस्त में जारी होगी 15वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रु, क्या बढ़ेगी राशि?

आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की जाती है लेकिन बीते कई महीनों से तय तारीख से पहले किस्त जारी की जा रही है, ऐसे में संभावना है कि अगली किस्त भी अगस्त महीने में समय से पहले जारी हो सकती है।
ladli behna yojana

CM Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार द्वारा अबतक योजना की 14 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब अगली किस्त रक्षाबंधन से पहले जारी की जाएगी। इसके तहत फिर करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। संभावना है कि अगली किस्त भी समय से पहले जारी की जा सकती है, वही राशि बढ़ाने को लेकर कोई फैसला भी लिया ज सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

अगस्त के पहले हफ्ते में आ सकती है 15वीं किस्त

  • सीएम डॉ मोहन यादव ने 5 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की 14वीं किस्त जारी की थी और अब अगली किस्त अगस्त में जारी होना है। संभावना है कि रक्षाबंधन और तीज का त्यौहार को देखते हुए मोहन सरकार 15वीं किस्त भी समय से पहले जारी कर सकती है।
  • सीएम खुद कह चुके है कि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।
  • वैसे आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी की जाती है लेकिन बीते कई महीनों से तय तारीख से पहले किस्त जारी की जा रही है। इससे पहले 13वीं किस्त 7 जून , 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई ,चैत्र नवरात्र (मार्च) और गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी और इस महीने 10 की जगह 5 जुलाई को 14 वीं किस्त जारी की गई है।

मई 2023 में शुरू हुई थी यह योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
    महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
  • यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
  • विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

क्या रक्षाबंधन पर बढ़ेगी राशि?

पिछले साल रक्षाबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राखी पर 250 रुपए की बढोतरी की थी, जिसके बाद 1000 से राशि बढ़कर 1250 रुपए हो गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार रक्षाबंधन पर भी बहनों को तोहफा दिया जा सकता है।। चुंकी कई बार सीएम मोहन यादव भी मंच से कह चुके है कि कोई योजना बंद नहीं होगी। योजना की धीरे धीरे राशि बढ़ाएंगे, छूटे लोगों के नाम जोड़े जाएंगे, ऐसे में बहनों को उम्मीद है कि इस बार फिर रक्षाबंधन पर सरकार उन्हें तोहफा दे सकती है। हालांकि इस पर सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

1. लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर क्लिक करके जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
4. ब्लॉक या नगरीय निकाय का चयन कर ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
5. अब लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews