Indore News: कुख्यात भू-माफिया बब्बू ने किया सरेंडर, न्यायनगर जमीन घोटाले का था मास्टरमाइंड

Indore News:  कुख्यात भू-माफिया बब्बू ने किया सरेंडर, न्यायनगर जमीन घोटाले का था मास्टरमाइंड

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में भू-माफियाओं (land mafias) पर कार्यवाही जारी है। इसी सिलिसले में बहुत से भू-माफिया पकड़ाए जा चुके हैं। लेकिन इंदौर (indore) में कुख्यात भू-माफिया बब्बू उर्फ सुल्तान ने खुद ही शनिवार शाम खजराना पुलिस के समक्ष सरेंडर (surrender) कर दिया। खबर है कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। उसकी तलाश में जगह-जगह छापे भी मारे जा रहे थे। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम की शिकायत पर आरोपी बब्बू और उसके पार्टनर छब्बू उर्फ साबिर सहित 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी (fraud) का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान छब्बू को तो गिरफ्तार (arrested) कर लिया लेकिन बब्बू चकमा देकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें… ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए सरकार की बड़ी योजना, ऐसे मिलेगा लाभ, यहां देखे डिटेल

बता दें कि बब्बू ही न्यायनगर जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने उसे पकड़ने हेतु कार्यवाही जारी रखी और उस दौरान बब्बू के भाई इमरान और समीर को गिरफ्तार कर लिया। इस कारण से वो दबाव में आगया। एसआईटी ने उसकी लोकेशन पता कर ली और रिश्तेदारों के घर छानबीन शुरू कर दी। इतना ही नहीं बब्बू की पत्नी से भी पुलिस ने पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया। इन सबके बीच शनिवार को बब्बू ने खुद सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी कार्यवाही जारी है। इसके साथ ही बब्बू के भाई और उसके साथी केशव नाचानी को रिमांड पर लिया गया है। उनसे फर्जीवाड़ा संबंधित कागजात जब्त किए गए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews