Learning license: अब एक्सपायर लर्निंग लाइसेंस को बनवाने के लिए मिले 7 दिन अतिरिक्त, प्रदेशभर में सर्वर में आ रही थी समस्याएं

Learning license: अब एक्सपायर लर्निंग लाइसेंस को बनवाने के लिए मिले 7 दिन अतिरिक्त, प्रदेशभर में सर्वर में आ रही थी समस्याएं

Learning license: इसकी जानकारी एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने दी। इस दौरान उन्होंने बताया की 29 फरवरी तक उन लोगों के लाइसेंस बनाए जाएंगे। जिनके लर्निंग लाइसेंस 31 जनवरी से 15 फरवरी तक एक्सपायर हो गए थे। इससे आवेदकों को फायदा होगा और एक्सपायर हो गए लाइसेंस को आवेदक बनवा पाएंगे। दरअसल तारीख आगे बढ़ाने का मुख्यकारण सारथी पोर्टल (सर्वर) में आई समस्या थी।

350 से ज्यादा लोग हो रहे थे परेशान:

जानकारी के अनुसार जिले के साथ साथ प्रदेशभर में सारथी पोर्टल (सर्वर) में समस्याएं लगातार आ रही थी। जिसके चलते लाइसेंस बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल आवेदक सर्वर बंद होने से न तो अपॉइंटमेंट ले पा रहे थे न ही फोटो दे प् रहे थे। जानकारी के अनुसार इससे हर दिन तकरीबन 350 से ज्यादा लोग परेशान हो रहे थे।

रजिस्ट्रेशन जैसे अन्य कामकाज भी प्रभावित :

वहीं सर्वर में आ रही समस्या के कारण विभाग ने भी इस मामले में मुख्यालय से संपर्क किया था। और परेशानियों को दूर करने की गुजारिश की थी। जिसके बाद अब सर्वर ठीक हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में सारथी पोर्टल (सर्वर) डाउन होने से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन जैसे अन्य कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। दरअसल इस वजह से पेंडिंग कार्ड की संख्या काफी बढ़ गई है। वहीं अब इसे लेकर विभाग ने कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं की जल्द से जल्द आवेदनकर्ताओ के कार्ड प्रिंट करवाएं और आवेदकों को दे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews