Jabalpur news: एक तरफ क्षेत्र में थी बिजली गुल, उधर लाइन मैन ड्यूटी छोड़ खेल रहे थे जुआ, Video Viral

Jabalpur news: एक तरफ क्षेत्र में थी बिजली गुल, उधर लाइन मैन ड्यूटी छोड़ खेल रहे थे जुआ, Video Viral

https://vimeo.com/584174502

जबलपुर, संदीप कुमार। एक ओर जहां मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर न सिर्फ अपने विभाग बल्कि जनता की समस्याओं को भी तुरन्त निदान करने में जुटे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके विभाग के कर्मचारी अपने कामों को छोड़कर जुआ खेलने में मस्त है। ताजा मामला जबलपुर का है जहाँ बिजली विभाग के कर्मचारी अपने कामों को छोड़कर जुआ खेलने में जुटे हए हैं।

ये भी देखें- Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले जान लें आज के रेट

दरअसल, जबलपुर के दर्शन पाटन क्षेत्र में बारिश के चलते जब बिजली गुल थी और जनता को बिजली की सुविधा विद्युत कर्मी को मुहैया करवानी थी, लेकिन इसके विपरीत विद्युत कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलने में मस्त थे। विद्युतकर्मियों के जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्युत कर्मी अपने काम को छोड़कर जुआ खेलने में कितना व्यस्त हैं।

ये भी देखें- MP Flood: सैल्यूट….जान बचाने जान पर खेल गये मप्र के ये खाकी वाले

मामले पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों और लाइन में अणुओं के बीच जुए की फड़ होने की जानकारी जब पाटन विद्युत संभाग के डिविजनल इंजीनियर नरेश नीरज कुचिया को लगी तो वह अपने विभाग के कर्मचारियों को बचाते हुए नजर आए। वीडियो में जी एसएस मनकोटिया भी वीडियो में दिख रहे हैं बाहरहाल मीडिया के दबाव के बाद डिविजनल इंजीनियर ने कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने की बात कही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews