Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 68.01% पहुंचा मतदान का आंकड़ा

मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सोमवार को मालवा निवाड़ अंचल की आठ लोकसभा सीटों उज्जैन, इंदौर, देवास, मंदसौर, रतलाम धार, खरगोन और खंडवा में सुबह 7 से मतदान प्रारंभ हुआ। शाम 6 बजे तक 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 1.63 करोड़ मतदाताओं द्वारा ईवीएम में कैद हो जाएगा लगभग 18 हजार मतदान केंद्रों पर वोटिंग होने वाली है।

मतदाताओं में उत्साह

चौथे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में जमकर जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई है। सभी उत्साह के साथ अपना मतदान कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन इससे मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में चौथे चरण के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। भारी गर्मी भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रही है। सुबह 9 बजे तक केवल 14.97% पहुंचा मतदान का आंकड़ा 1 बजे तक 48.52% तक पहुंच गया है। वहीं शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 68.01 फीसदा रहा।

मतदान की स्थिति

5 बजे की स्थिति

1 बजे तक: 

गर्मी काफी ज्यादा हो रही है इसके बावजूद भी मतदाताओं में मतदान को लेकर जोश देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक एमपी में 48.52% मतदान हो चुका है।

11 बजे तक:

MP में 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आज लोकसभा क्षेत्र के 16 जिलों में 18007 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक मतदान लगातार जारी।

9 बजे तक:

चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

election

CM यादव ने की अपील

चौथे चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से अपने मत का उपयोग करने की बात कही है। उन्होने कहा “मतदान एक सजग नागरिक की पहचान है। ये उन देशभक्तों को नागरिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है और हमें लोकतंत्र की सौगात दी है। मतदान हम सब का कर्तव्य और गौरव है। राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें।”

सीएम ने डाला वोट

एक तरफ जहां प्रदेश के मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने संसदीय क्षेत्र में पूरे परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि “मैंने मेरा कर्तव्य निभाया, आप भी वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाएं।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews