Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सागर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, पढ़ें खबर

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सागर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, पढ़ें खबर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई, वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को सागर में एक सभा को संबोधित करने का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी मकरोनिया के लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। वहीं उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर सागर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियों की शुरुआत कर दी है।

दरअसल सागर क्लस्टर प्रभारी और पूर्व मध्य प्रदेश गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खुरई विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन सहित अन्य बीजेपी नेता सागर के बड़तूमा पहुंचकर पीएम सभा स्थल का निरीक्षण करने गए थे।

सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई:

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर में आने की तैयारियों का जायजा किया गया है। इस अवसर पर, सागर क्लस्टर प्रभारी और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सुनिश्चित किया कि मंच की जगह, पार्किंग और हेलीपैड आदि की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सागर में पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में, भाजपा की मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर जीत होगी।’

वहीं इस संदर्भ में, भाजपा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर विचार करने के लिए स्वयं सेवी प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की आम सभा की तैयारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

दोपहर 12 बजे सागर के बड़तूमा में पहुंचेंगे:

लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सागर के बड़तूमा में पहुंचेंगे। वहां, प्रधानमंत्री लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।’ जानकारी के अनुसार इस बैठक में अन्य कार्यकर्ताओं जैसे कि जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन भी शामिल थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews