Lok Sabha Election 2024: एमपी की इन 7 सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन, 26 अप्रैल को होना है चुनाव

Lok Sabha Election 2024: एमपी की इन 7 सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन, 26 अप्रैल को होना है चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया अभी तक जारी है। आज यानी 4 अप्रैल को प्रदेश की सात सीटों के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कल यानी पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। फिर आठ अप्रैल तक प्रत्याशी के पास नामांकन पत्र वापस लेने का मौका रहेगा।

दूसरे चरण के लिए नामांकन 28 मार्च से था शुरू

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की शुरुआत 28 मार्च से शुरू हो हुई थी। वहीं आज यानी 4 अप्रैल को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। आज दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचने वाल अभ्यर्थियों के ही नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभी तक दूसरे चरण के लिए 54 अभ्यर्थियों ने 73 नामाकंन पत्र जमा किए हैं। भरे गए नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी। साथ ही 8 अप्रैल तक प्रत्याशी के पास नाम वापस लेने का मौका रहेगा।

प्रदेश की इन सीटों पर भरे जा रहे नामांकन

एमपी में दूसरे चरण में के लिए कुल 7 सीटों पर नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इन 7 सीटों में रीवा, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो लोकसभा सीट शामिल है। निर्वाचन आयोग के पोर्टल के अनुसार रीवा से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र के अतिरिक्त एक अन्य जनार्दन मिश्र का नाम है। वहीं दमोह में भारत आदिवासी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों ने पत्र जमा किया है। सतना सीट के अलावा बैतूल और नर्मदापुरम सीट से कुछ नामांकन पत्र जमा हो चुके है।

26 अप्रैल को वोटिंग होगी

एमपी के इन 7 सीटों रीवा, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो पर नामांकन पत्र भरे जा रहे है। इन 7 लोकसभा सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होगा। फिर 4 जून रिजल्ट आएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews