Lok Sabha Elections: वोट डालने पर मिलेगा पोहा-जलेबी का नास्ता, फर्स्ट टाइम वोटर्स को मिलेगी आइसक्रीम फ्री, इंदौर में वोटिंग दर बढ़ाने के लिए की जा रही खास पहल

Lok Sabha Elections: इंदौर में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना हैं। वहीं वोटिंग दर को बढ़ाने के लिए एक खास पहल की जा रही है। आप भी इस पहल के तहत कई लाभ उठा सकते हैं।
Lok Sabha Elections: वोट डालने पर मिलेगा पोहा-जलेबी का नास्ता, फर्स्ट टाइम वोटर्स को मिलेगी आइसक्रीम फ्री, इंदौर में वोटिंग दर बढ़ाने के लिए की जा रही खास पहल

Lok Sabha Elections: इंदौर के लोकसभा चुनाव में वोटिंग दर को बढ़ाने के लिए एक खास पहल की जा रही है। दरअसल इंदौर में 13 मई को मतदान होना हैं। वहीं अब मतदान के दिन इस खास पहल के तहत छप्पन समेत सभी फूड मार्केट्स में विशेष छूट दी जाएगी। इसमें, गर्मी को ध्यान में रखते हुए, वोटर्स को राहत देने के लिए इस छूट के अंतर्गत खास आइटम उपलब्ध कराए जाएंगे।

दरअसल इसमें फ्री आइसक्रीम, पोहा-जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स के साथ-साथ अन्य भी कई आइटमों पर ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इन ऑफरों में विभिन्न कैटेगरीज़, टाइमिंग्स का चयन किया गया है। जिला प्रशासन के साथ कई प्रमुख स्थानों ने इस खास पहल को सहमति दी है। जानकारी के मुताबिक इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए वोटर्स को वोटर कार्ड के साथ ही उंगली पर स्याही का निशान दिखाना होगा।

इतना ही नहीं जो युवा पहली बार वोट देने जा रहे हैं उनके लिए भी एक विशेष ऑफर हैं। दरअसल जो युवा और वरिष्ठ नागरिक वोटिंग के दिन सुबह 9 बजे के पहले वोटिंग करते हैं, उन्हें पोहा, जलेबी के साथ आइसक्रीम भी खिलाई जाएगी।

वोटिंग डे पर कहाँ मुफ्त और कहाँ डिस्काउंट मिलेगा?

छप्पन दुकान एसोसिएशन – वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मुफ्त पोहा-जलेबी उपलब्ध होगी। युवाओं के लिए पहली वोट और जल्दी वोट करने वाले सीनियर सिटीजन्स को आइसक्रीम भी मिलेगी।
चॉइस चाइनीज सेंटर – कृष्णपुरा छत्री रोड पर बजरंग मंदिर के पास मन्चुरियन और नूडल्स मुफ्त में मिलेंगे।
अपना स्वीट्स – सभी आउटलेट्स और ग्रैंड माचल रिसोर्ट में सभी आइटमों पर 10% की डिस्काउंट उपलब्ध होगी।
होटल एसोसिएशन – खास डिस्काउंट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews